औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 247 किलोमीटर पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक पीआरवी वाहन में टक्कर मार दी। घटना में दो सिपाही घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 247 पर शनिवार देर रात लगभग 10ः30 बजे सुरक्षा के मद्देनजर खड़ी पीआरवी पुलिस की गाड़ी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। इसी बीच कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने दुर्घटना में घायल हुए पीआरवी पुलिस कर्मी रविंद्र (40) व आलोक (36) को गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस टक्कर मारने वाल वाहन की तलाश कर रही है।