बिधूना। अछल्दा क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर की घर में बंधक बनाकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मुनागंज निवासी रेखा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुत्र करन सिंह ट्रक ड्राइवर है। सात सितंबर को वह ट्रक खड़ा कर गांव बघुआ बाजार गया था। देर शाम सूचना मिली कि गांव के अवधेश दोहरे और उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने करन को अपने घर में बंद कर पीटा।
ग्रामीण पहुंचे तो आरोपियों ने घर का दरवाजा खोला। बेटे करन के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और दंपती उसे पीट रहे थे। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)