फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विदेशी नस्ल के बताकर थमा दिए देसी पिल्ले

Mon, 08 Sep 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कुत्ते को विदेशी नस्ल का बताकर दो पिल्लों की बिक्री करते हुए एक युवक से चार हजार रुपये की ठगी हो गई। जब पिल्ले बड़े हुए तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मामले में युवक ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। यह मामला रविवार को सामने आया। जालौन जिले के तुलसीनगर निवासी रामऔतार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि करीब तीन माह पूर्व उन्होंने औरैया के एक गांव निवासी युवक से 4000 रुपये में दो रॉट व्हीलर नस्ल के विदेशी पिल्ले खरीदे थे।
आरोपी ने उन्हें विदेशी नस्ल का बताकर सौदा किया था, लेकिन जैसे-जैसे पिल्ले बड़े हुए, वह देसी प्रजाति के निकले। तब उसे धोखे का अहसास हुआ तो दोनों कुत्तों को लेकर वह आरोपी के पास पहुंचा। उसने रुपये वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि विपक्षी ने न तो कुत्ते वापस लिए और न ही रुपये लौटाए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शिकायती का संज्ञान लिया गया है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें