फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खड़ी डीसीएम में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक व क्लीनर घायल

Sun, 13 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा के तुरुकपुर के पास रविवार की सुबह चालक को झपकी आने से एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी पंचर डीसीएम से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इटावा के बसरेहर थाने के अमृतपुर निवासी शिवरतन सिंह रविवार तड़के मिहौली से डीसीएम में चावल लादकर बिधूना जा रहे थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तुरुकपुर के पास डीसीएम का टायर पंचर हो गया। इस पर उन्होंने डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर दी। तभी पीछे से आ रहे मौरंग लदे ट्रक चालक जितेंद्र निवासी लखवारा कुरावली मैनपुरी को झपकी आ गई। इससे ट्रक पीछे से डीसीएम में भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में चालक जितेंद्र व क्लीनर गोलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के अधिकारी कल्लू सिंह ने घायलों को सैफई भेज दिया। थानाध्यक्ष अछल्दा रमेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें