फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइंड लदा ट्रक पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना से रिफाइंड के डिब्बे लादकर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहे ट्रक में फिरोजबाद निवासी गुलाम अली, उनकी पत्नी सरवरी बेगम (60), पुत्रियां अफसरी बेगम (35), बेबी अंजुम (22), पुत्र इस्तकार (16), भांजा इनामुल रहमान रहमान (48), नातिन मुस्कान (16), नाजिस (16) व भाई निजामुद्दीन का चार वर्षीय पुत्र अलीशान, तीन वर्षीय फैज सवार थे। सभी शादी समारोह में जा रहे थे। औरैया में गल्ला मंडी के सामने ट्रक के सामने बाइक सवार आ गया।
विज्ञापन

उसे बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में बेबी अंजुम (22), इस्तकार (16), अफसरी बेगम (35) व सरवरी बेगम (60) घायल हो गईं। जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने घायलों को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। डीजल को पुलिस ने गल्ला मंडी में रखवा दिया। घायल सरवरी बेगम ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी है। सभी कालपी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें