फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व बेटे की मौत से परेशान युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। इटावा के भरथना क्षेत्र के गांव गदालोट से आए युवक का शव संदिग्धावस्था में दिबियापुर क्षेत्र के अघार गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। युवक अघारा में रिश्तेदार के घर पर होने वाली पूजा में शामिल होने आया था। परिजनों ने पत्नी और बच्चे की मौत से परेशान होने पर जान देने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जामुन तोड़ने गए बच्चों को गांव अघार में एक युवक का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रामकुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम गदालोट थाना भरथना जिला इटावा ने मृतक की शिनाख्त चचेरे भाई राजेश (43) पुत्र रामगोपाल निवासी गदालोट के रूप में की।
रामकुमार ने बताया कि उसके अघार निवासी साले मंटू के घर पर शुक्रवार को पूजा थी। इसी के चलते वह और परिजन अघार आए थे। शनिवार सुबह राजेश शौचक्रिया के लिए जाने की बात कह घर से निकला था। बताया कि लगभग पांच माह पहले राजेश की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद दो माह के दुधमुंहे बेटे की भी मौत हो गई थी। तभी से राजेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। राजेश के एक पांच वर्षीय बेटी पूजा है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें