फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धान की बोरियां लदी ट्रॉली पलटी

Mon, 13 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सड़क पर पलटी ट्राॅली। - फोटो : सड़क पर पलटी ट्राॅली।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला धान मील में धान लेकर जा रहा ट्रैक्टर बिधूना-बेला मार्ग पर मनुआ पुर्वा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा ट्रॉली में बोरी की छल्ली अचानक गिरने से हुआ।
विज्ञापन


गांव बथरा रतनपुर निवासी राकेश कुमार व सलेमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बेला स्थित धान मिल जा रहे थे। उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान भरी बोरियां लदी थीं।
सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बिधूना-बेला मार्ग पर मनुआ पुर्वा गांव की मोड़ के पास ट्रैक्टर की ट्राॅली से अचानक बोरों की छल्ली गिरने लगी। इससे ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई।
दोनों किसानों ने सड़क से बोरी हटाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि बिधूना-बेला मार्ग पर एक ट्राॅली पलट गई थी। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें