औरैया। एक विचित्र सेवा समिति द्वारा देवकली मंदिर के समीप शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चौरी-चौरा कांड के शहीदों को समाजसेवियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रविवार सुबह समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। इस दौरान सदर तहसीलदार राजकुमार चौधरी व नायब तहसीलदार पवन कुमार मौजूद रहे। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना की स्मृतियों को संजोने के लिए शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। सदर तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने कहा कि सुप्रसिद्ध देवस्थान देवकली मंदिर को भव्य पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस मौके पर भीमसेन सक्सेना, सभासद पंकज मिश्रा, ज्ञान सक्सेना, सभासद छैया त्रिपाठी, मनीष पुरवार (हीरू), सभासद राजवीर यादव, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, कन्हैयालाल तिवारी, मयंक गुप्ता, विनय कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, आनंद गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, आदित्य केसर मौजूद रहे। (संवाद)