फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अग्निकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Apr 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते लीडिंग फायरमैन रमेशचंद्र यादव। - फोटो : श्रद्धांजलि अर्पित करते लीडिंग फायरमैन रमेशचंद्र यादव।
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित फायर स्टेशन पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


उधर, दिबियापुर में सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी की फायर विंग ने कार्यक्रम के पहले दिन उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक यार्ड में हुए अग्निकांड में अपनी जान गंवा दी थी।

शहर के फायर स्टेशन में लीडिंग फायरमैन रमेश चंद्र यादव ने विक्टोरिया जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई। स्लोगन के जरिए लोगों तक अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन


उधर, बताया गया कि एनटीपीसी के फायर विंग में एक सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें फायर सेफ्टी अवेयरनेस ड्राइव, मॉकड्रिल और प्रशिक्षण सत्र शामिल हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों, विद्यार्थियों और गृहिणियों के लिए अभ्यास और प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण की कक्षाएं चलाई जाएंगी। एनटीपीसी के सीआईएसएफ कमांडेंट अमित शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 के बीच एक साल में फायर विंग ने 39 अग्निकांडों पर काबू पाया है।

इनमें 17 घटनाएं प्लांट क्षेत्र में और 22 घटनाएं बाहरी क्षेत्रों में हुईं। उधर, इस मौके पर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। इस वर्ष की थीम ‘अग्नि सुरक्षित भारत को साकार करें’ है।

कार्यक्रम में एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक संजय बलियान मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यक्रम में अस्टिटेंट कमांडेंट/फायर सीआईएसएफ एनटीपीसी राकेश कुमार, निरीक्षक विकास कुमार और विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें