फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भारतवीर मुकुंदी लाल को दी श्रद्धांजलि, शहीद पार्क में किया माल्यार्पण

Sun, 09 Aug 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -2- शहीद पार्क में भारतवीर मुकुंदीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पालिकाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
औरैया। काकोरी कांड के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी मुकुंदी लाल गुप्ता की स्मृति में रविवार को शहर स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहीद पार्क में मुकुंदीलाल गुप्ता अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को याद कर उन्हें नमन किया। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि औरैया की माटी के सपूत मुकुंदीलाल गुप्ता ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने काकोरी कांड जैसे ऐतिहासिक आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर देशभक्ति, त्याग और साहस की अमिट मिसाल पेश की। आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्र भक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अनिल पाल, राजीव पोरवाल, हिमांशु दुबे सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें