फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झंडारोहण कर अमर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी 04- कलक्ट्रेट में तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान की मुद्रा में खड़े लोग। स्रोत:
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया। राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए आजादी के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पौधरोपण के बाद बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान किया। डीएम ने मानस सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जिला प्रदेश के उन 14 जनपदों में शामिल किया गया है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर काम तेजी से चल रहा है।
इस मौके पर प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का पाठ किया।
विज्ञापन

एडीएम अविनाश चंद्र मौर्या, एडीएम (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र हित के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताआें में स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय, अर्द्ध शासकीय व निजी विद्यालयों के 36 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों पर अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें