बैंक के बाहर हंगामा काटते खाताधारक।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे की स्टेट बैंक में सुबह से लाइन लगी थी। इस दौरान कुछ लोग जबरन लाइन में घुस गए। इस पर लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बवाल होता देखकर बैंक प्रबंधक ने कैश वितरण रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन में जबरन घुसे लोगों को हटाया। इस पर यह हंगामा करने लगे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने लोगों को आकर शांत किया। लाइन से ही कैश वितरण किया गया।
अछल्दा के नेबिलगंज की स्टेट बैंक सुबह दस बजे खुली। बैंक खुलने से पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी। बैंक खुलते ही कुछ लोग जबरन लाइन में आगे लग गए। इससे बाकी लोग हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख बैंक मैनेजर पीके शुक्ला ने अछल्दा थाने में सूचना दी। इस दौरान कैश वितरण रोक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन में जबरिया घुसे लोगों को हटाना शुरू कर दिया। इस पर लाइन से बाहर किए गए लोग अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस व बैंक के मैनेजर के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। यह बैंक मैनेजर पर भी आरोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स तैनात हो गया। अंत में बैंक मैनेजर ने बाहर आकर लोगों को शांत कराया। लाइन से ही कैश वितरण के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।