कंचौसी। शनिवार रात आई आंधी से कंचौसी-झींझक कैनाल रोड पर भारी भरकम पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। सुबह पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटवाकर रास्ता साफ कराया।
शनिवार दोपहर बाद मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद जनपद के अलग-अलग स्थानों तेज हवाएं चलीं। तेज आंधी से कंचौसी-झींझक कैनाल मार्ग पर लगा एक भारी भरकम पेड़ की डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान एक बाइक सवार किनारे पड़ी गिट्टी से निकलने के प्रयास में फिसलकर घायल हो गया।
सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आंधी से गिरे पेड़ को हटवाकर बाधित यातायात व्यवस्था बहाल की। इससे घंटों यातायात बंद रहा। कंचौसी चौकी प्रभारी अनिल सोलंकी ने बताया कि लोगों के सहयोग से पेड़ हटाकर जाम में फंसे वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।