फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदल गया ट्रांसफार्मर, एक हफ्ते बाद आई बिजली

विज्ञापन
फोटो -20- बदला गया ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिमकुनी में मोहम्मदाबाद रोड पर पिछले एक हफ्ते से फुंका पड़ा 25 केवी का ट्रांसफार्मर आखिरकार बदल दिया गया है। अमर उजाला ने 11 अक्तूबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और उसी दिन सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि इस ट्रांसफार्मर से लगभग 100 घरों के विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण एक हफ्ते से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन बिना समाधान के ही उसका निस्तारण कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों में और आक्रोश व्याप्त हो गया था।
ग्रामीण मनोज कुमार, अशोक, संतोष, संतोष संखवार, प्रहलाद, सुरेश बाबू, राहुल कुमार, सूरज, विक्रम फौजी और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया था कि गांव में दूसरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर सिर्फ 10 कनेक्शनों पर चल रहा है जबकि 100 कनेक्शन वाले स्थान पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा होने से वह बार-बार ओवरलोड के कारण फुंक जाता है। ग्रामीणों ने वहां 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। इस संबंध में नदूपुर फीडर के अवर अभियंता अनुज पाठक ने बताया कि वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर मंगवाकर बदलवाया। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

फोटो -20- बदला गया ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें