फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सात दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 30 घरों में छाया अंधेरा

Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बलवीर सिंह
विज्ञापन
सहार। क्षेत्र के गांव पुलंदरपुर में बीते सात दिनों से ट्रांसफार्मर फूंका है, इससे गांव के करीब 30 घरों में अंधेरा है। बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को बारिश के इस मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रात के समय गांव में अंधेरा रहने से विषैले जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों के काटने का खतरा लगातार बना रहता है। खौफ के कारण बच्चे रात में घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।

शिकायतों के बाद भी नहीं ली सुध
सात दिन से गांव के 30 घरों में बिजली नहीं है। शिकायतों के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
-छोटे सिंह
-
बारिश के मौसम में रात में अंधेरा रहता है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा हमेशा बना रहता है।
-जयराम
-
अंधेरे के कारण छोटे बच्चे रात को घर से बाहर निकलने में डरते हैं। दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
- रामपाल

अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, समाधान नहीं।
-बलवीर सिंह
-
फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया में डाल दिया गया है। फिलहाल वर्कशॉप में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर प्राप्त होगा उसे तुरंत रखवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता, विद्युत निगम

बलवीर सिंह

बलवीर सिंह

बलवीर सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें