फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रक्षाबंधन के बाद लोगों की वापसी से ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Sun, 30 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने को लेकर मची मारामारी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर । रक्षाबंधन के बाद शनिवार को काम पर लौटने वालों व महिलाओं की घर वापसी से फफूंद स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी मची रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दूर-दराज से बहनें भाइयों के यहां राखियां बांधने पहुंचीं थीं। इस दौरान राखी बंधवाने के लिए तमाम भाई भी नौकरी से अवकाश लेकर घर पहुंचे थे। शनिवार को त्योहार मनाने के बाद लोगों की वापसी शुरू हुई। इससे सुबह से ही फफूंद स्टेशन पर भीड़ उमड़ने लगी। सबसे अधिक भीड़ लोकल ट्रेनों में रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर दिन भर जीआरपी एवं आरपीएफ सुरक्षा बल यात्रियों को समझते नजर आए।(संवाद)
-
30 मिनट से सवा घंटे तक देरी पहुंची चार ट्रेनें
शनिवार को फफूंद स्टेशन पर इटावा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा सात मिनट लेट पहुंची। वहीं, कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा, पैसेंजर आधा घंटा व महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट की देरी से स्टेशन पर आईं। इससे यात्री इंतजार करते परेशान हुए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें