फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में खुली फायरिंग वट की पोल

Sat, 09 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात जनपद में फायरिंग वट न होने के कारण शनिवार को औरैया के मंगलाकाली मंदिर स्थित फायरिंग वट पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। यहां पर मानकों को ताक पर रखकर प्रशिक्षण के नाम पर रिन्यूवल का तमगा थमा दिया गया। फायरिंग प्रशिक्षण की रिपोर्ट।
विज्ञापन


आते ही तैयारियां हो गई पूरी
औरैया। शहर के मंगला काली माता मंदिर स्थित फायरिंग वट पर 11 बजे ही कानपुर देहात के आरआई अवधेश शुक्ला पहुंच गए। आरआई के आने के बाद प्रशिक्षणर्थियों का आना शुरू हो गया। प्रशिक्षणार्थियों के पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन तैयारियां पूरी कर ली और फायरिंग शुरू करा दी।

इस तरह कराया गया प्रशिक्षण
औरैया। कानपुर देहात के अधिकारियों ने रिन्यूवल प्रशिक्षण के नाम पर खानापूरी की है। फायरिंग वट स्थान पर मात्र एक टारगेट बना दिया गया था। फायरिंग स्थल पर काफी समय से साफ-सफाई न होने से पूरी भूमि उबड़-खाबड़ पड़ी थी। बिना किसी व्यवस्था के सभी को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


तैयार हो, हम तैयार हैं
औरैया। रेन्युअल प्रशिक्षण के लिए जिले के फायरिंग वट पर आए प्रशिक्षणार्थियों ने अपने आवेदन फार्म भरने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। प्रशिक्षण के लिए 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने फायरिंग की। 8-10 प्रशिक्षणार्थियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति टारगेट पर निशाना नहीं लगा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें