फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठेका रद्द होने पर खिड़की से बांटे ट्रेन के टिकट

Thu, 02 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। छह दिन पहले प्रयागराज से आई टीम ने रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट टिकट बुकिंग ठेकेदार के खिलाफ अनियमितता पाए जाने पर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था। इससे बुधवार को रेलवे टिकट खिड़की से यात्रियों को रेल कर्मियों द्वारा टिकट वितरण किया गया।
विज्ञापन

27 मार्च को प्रयागराज से आई वाणिज्यिक टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंट की जांच की गई थी। इसमें स्टेशन बुकिंग एजेंट के रूप में कार्यरत ज्योति के खिलाफ अनियमितताएं पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद कर दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर स्टेशन बुकिंग एजेंट ज्योति के नाम 27 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2027 तक के लिए ठेका आवंटित किया गया था।
इसमें 27 मार्च को ठेकेदार द्वारा किए जा रहे कार्य का व्यावसायिक प्रबंधन निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में रेलवे बोर्ड के अनुबंध पत्र का उल्लंघन पाया गया। इससे आवंटित ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर जमा की गई सुरक्षा धनराशि को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि प्रयागराज से आई वाणिज्यिक टीम की जांच के बाद ज्योति का ठेका रद्द कर दिया गया है। अब टिकट खिड़की पर तैनात रेल कर्मियों द्वारा यात्रियों को टिकट वितरण किया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ठेका रद किया गया है। यात्रियों को टिकट वितरण में कोई असुविधा नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें