दिबियापुर। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन अब कानपुर एक्सप्रेस के नाम से संचालित हो गई है। ट्रेन का उद्घाटन 16 नवंबर को विशेष गाड़ी संख्या 04195 के रूप में किया गया था।
विज्ञापन
रेल प्रशासन के अनुसार, अब यह ट्रेन नियमित गाड़ी संख्या 14153/14154 के तहत संचालित होगी। कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल दोनों ओर से ट्रेन का प्रतिदिन आवागमन होगा। इससे कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस एप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। (संवाद)