फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेनपुलिंग से क्राॅसिंग के बीच खड़ी हो गई ट्रेन, लगा जाम

Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
क्रॉसिंग के बीचोंबीच खड़ी ट्रेन व लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार सुबह 13 बी रेलवे फाटक पर मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चेनपुलिंग हो गई। इससे ट्रेन क्रॉसिंग के बीचो-बीच खड़ी हो गई। ऐसे में फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। बाद में ट्रेन के रवाना होने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 9:40 बजे इटावा से कानपुर की ओर जा रही मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में अज्ञात यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी। इससे ट्रेन रेलवे फाटक के बीचोबीच ट्रैक पर खड़ी हो गई। इस दौरान कई यात्री ट्रेन के रुकते ही उतरकर भागने में सफल रहे। ट्रेन रुकते ही फाटक पर दोनों तरफ जाम बढ़ने लगा। सूचना पर रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को छह मिनट बाद 9: 46 बजे रवाना किया।
उधर, ट्रेन के फाटक के बीचों-बीच खड़े होने से अछल्दा-बिधूना मार्ग पर निकलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को छह मिनट तक क्रॉसिंग पर जाम से जूझना पड़ा। ट्रेन रवाना होने के बाद खुले फाटक से वाहनों को निकाला गया। इसके बाद लोगों को जाम से राहत मिल सकी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें