फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस ने लगाया रिकॉर्ड जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इस बार यातायात माह ट्रैफिक पुलिस को मालामाल कर गया। विभाग ने महज 30 दिन में वाहन मालिकों पर लगभग 89 रुपये का जुर्माना लगाया। विभाग के अनुसार रोजाना 2.97 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका गया। एक माह में इससे अधिक जुर्माना पिछले पांच साल में नहीं लगाया गया है। हर साल यातायात माह का आयोजन होता है। पुलिस विभाग ने इस बार पहले से इसकी तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ हुआ। 30 दिन में छह हजार से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया। सबसे ज्यादा बिना हेमलेट 3115 चालान किए गए। बिना सीट बेल्ट के कार चालने वाले 238 लोगों पर जुर्माना ठोका गया। बाइक पर तीन सवारी मिलने के 705 वाहनों पर कार्रवाई हुई। नौ ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की गई, जो शराब पीकर वाहन चलाते मिले। 30 दिन में पुलिस ने 6749 वाहनों पर 89,31,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जो पिछले वर्ष के सापेक्ष 21,92,700 रुपये ज्यादा रहा। पिछले वर्ष यातायात माह में 5137 वाहनों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार ज्यादा कार्रवाई हुई है। लोग सड़क पर नियमों का पालन करें। इससे वाहन चालक कार्रवाई की जद में नहीं आएंगे।
-देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक
यातायात माह में वर्ष वार चालानों के आंकड़े...
वर्ष चालान संख्या जुर्माना
2021 2171 4203500
2022 3742 6443000
2023 7493 8452300
2024 5137 6738300
2025 6749 8931000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें