फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगेंगे डिवाइडर

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 52- थाना परिसर में रखे अस्थाई डिवाइडर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। अब प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात पुलिस के अस्थायी डिवाइडर रखे जाएंगे। इससे तेज गति वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग सकेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिबियापुर के व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की थी। नहर पुल पर जाम की समस्या से भी निजात दिलाए जाने की मांग की थी। अब पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है।
दिबियापुर थाने में यातायात पुलिस के अस्थायी डिवाइडर मंगवाए गए हैं। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के अनुसार प्रमुख चौराहों तिराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए यह अस्थायी डिवाइडर रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए लोहे के गर्डर लगवाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें