फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, सख्ती से लागू कराएं नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया कन्नौज मार्ग पर नहर पुल पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिबियापुर थाना प्रभारी से मिले। सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक नो इंट्री सख्ती से लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा को बताया कि नहर पुल पर प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण व्यापार चौपट हो रहा है। जाम की समस्या से निजात के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक लागू बड़े वाहनों की नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराने की मांग की।
बताया कि नो इंट्री के बीच शाम छह बजे से बहेड़े वाली पुलिया से लेकर असेनी पावर हाउस तक काफी संख्या में बड़े वाहन आकर खड़े हो जाते हैं। इससे सड़क किनारे के निवासियों एवं व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। नो इंट्री के समय बड़े वाहनों को नगर सीमा से बाहर ही रोके जाने की मांग की। साथ ही कांशीराम कालोनी में पुलिस चौकी बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अतिशीघ्र समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष अजय पैराडाइज, महामंत्री राजेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल, संजीव गुप्ता, अजय पोरवाल, अमित पोरवाल, राहुल गुप्ता, शक्ति गुप्ता, राजू प्रजापति आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें