फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण संग वैश्यों ने व्यापारी सुरक्षा आयोग गठन की रखी मांग

Fri, 18 Sep 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के सेवला में चार अक्तूबर को प्रस्तावित प्रांतीय वैश्य अधिकारी महासम्मेलन को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुप्ता ने वैश्य समाज के उपवर्गों को आरक्षण प्रदान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग और व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन किए जाने की मांग की।

 
वैश्य अधिकार महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुप्ता ने अग्रहरि अयोध्यावासी, ओमर, आंग्यार, कमलापुरी, केसरवानी, पोरवाल, गुंलहरे, दोसर, माहौर बरनवाल, सनमानीय, शिावहरे, सूरसेन, हरिद्वारी वैश्य को पिछड़े वर्ग में शामिल कर आरक्षण देने की मांग रखी।


उन्होंने पूर्व में आरक्षण के दायरे में लाएं गए कलाल, कलवार, कलार उपवर्गों के इटावा, मैनपुरी, औरैया, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज व कानपुर देहात के लोगों को पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट जारी करवाने की मांग की। इस मौके पर बृजेंद्र गुप्ता, अनुप गुप्ता, अशेक गुप्ता,  हेमंत पोरवाल, विजयकांत गुप्ता आदि वैश्य समाज के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें