फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपूजन ने जीता खिताब

Thu, 17 Sep 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम इकौरापुर में बाबा मनिया देव की थान पर आयोजित मेेले के दौरान जिला स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंचों का प्रदर्शन किया। दंगल में अच्छी कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए तुर्कीपुर के शिवपूजन ने ग्राम बछाटी के ओम को हराकर दंगली पहलवान का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन




इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में धर्मपुर गांव के धर्मेंद और झींझक के पहलवान वीके तथा ग्राम  इकौरापुर के सुनील और कानपुर नगर के पहलवान गौरव के बीच कुश्ती का मुकाबला हुआ।


इस मौके पर भीमसेन यादव, धर्मेेंद्र सिंह,  राजन चौहान, संदीप  यादव, हरी, हरनाम सिंह, बदन सिंह, जगरूप सिंह आदि पहलवानों ने भी दंगल में  कुश्ती के दांवपेंचों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




बुढ़वा मंगल पर दंगल - औरैया। बुढ़वा मंगल के पर्व पर मोहल्ला बदनपुर आवास विकास कालोनी स्थित वैभव हनुमान मंदिर पर झांकी एवं भंडारे के साथ विशाल दंगल का कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा।


कार्यक्रम प्रबंधक ओमकार अग्निहोत्री ने बताया कि उक्त तिथि पर मंदिर में अखंड रामायण के साथ पर्व के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 22 सितंबर को सांय  तीन बजे विशाल दंगल कार्यक्रम के बाद सांय पांच बजे से भंडारे का कार्यक्रम  आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें