फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यूपीआई पर अतिरिक्त चार्ज के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -12- एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिधूना। यूपीआई से होने वाले लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने के विरोध में कस्बे के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कमल कुमार सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित अतिरिक्त कर अथवा चार्ज को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय में छोटे से लेकर बड़े कारोबार तक डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। सरकार की ओर से भी ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया गया लेकिन अब यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने से छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
व्यापारियों का कहना था कि चाय की दुकान चलाने वाले, ठेला लगाने वाले, किराना दुकानदार, कपड़ा व्यापारी समेत छोटे कारोबारी बड़ी संख्या में यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेते हैं। ऐसे में लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से उनकी लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि छोटे दुकानदारों का कारोबार पहले से ही कई तरह की चुनौतियों से गुजर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना उनके लिए आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम होगा। व्यापार मंडल के संरक्षक सतीश गोयल, मुनीष गुप्ता, मुनीष पोरवाल, अनुपम गुप्ता, महामंत्री शिवम गुप्ता ,संजय गुप्ता, टिंकू यादव, अरविंद सर्राफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें