फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला में व्यापारियों ने मांगा एक दिन का अवकाश

Wed, 30 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बैठक में मौजूद व्यापारी। - फोटो : बैठक में मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा बेला में साप्ताहिक बंदी लागू करने को लेकर व्यापारियों ने चौपाल का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई ने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन

इसमें बेला के व्यापारियों ने एक दिन का साप्ताहिक अवकाश की मांग की। मंगलवार को आयोजित चौपाल में कस्बे के छोटे-बड़े व्यापारियों ने अवकाश मिलने की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि उनके भी कई व्यक्तिगत कार्य होते हैं। अवकाश होने पर वह उन कार्यों को पूरा कर सकेगें। उन्होंने कहा कि अधिकांश बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि साप्ताहिक बंदी को लेकर भी सार्थक पहल की जाएगी। भविष्य में यदि व्यापारियों को कोई समस्या आती है। तो उनका संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर अजय मिश्रा, दीपू कुशवाहा, शांति शरण अग्निहोत्री, रज्जन तिवारी, विनोद पांडे, अनवार, श्याम त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, नीलकमल दुबे व रितिक सक्सेना आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें