खुदरा व्यापारी रैली की सफलता के संबंध में दिशा निर्देश देते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित र्साइं धर्मशाला में शनिवार को व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें लखनऊ में होने वाली खुदरा व्यापारियों की रैली की सफलता को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि खुदरा व्यापार को बचाने और बढ़ाने के लिए लखनऊ में 19 दिसंबर को रैली का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार खुदरा व्यापार गिर रहा है। व्यापारियों के आत्महत्या की संख्या भी बढ़ी है।
बताया कि व्यापार समाप्त होगा तो रोजगार समाप्त होंगे। रोजगार समाप्त होगा तो अपराध बढ़ेगा। आज उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। खुदरा व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। बैठक में व्यापारी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की।
व्यापारी नेता अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते हर व्यापार प्रभावित है। इस मौके पर आदर्श पांडेय, अनिल तिवारी, सुशील गुप्ता, लला पोरवाल, सोनू गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।