फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी के विरोध में व्यापारियों ने पुतला फूंका

Sun, 20 Nov 2016 10:26 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
सेल्स टैक्स अधिकारी का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेल्स टैक्स अधिकारियों की छापामारी व व्यापारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार बंदी जारी रही। व्यापारियों ने सेल्स टैक्स अधिकारी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इस दौरान सहालग को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने जिला प्रशासन को दस दिनों की मोहलत देने के साथ ही बाजार खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार से शुरू अनिश्चितकालीन बाजार बंदी सहालग के कारण टाल दी गई है। दूसरे दिन रही बाजार बंदी के दौरान व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों के साथ मिलकर सुबह बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस शहर के मुख्य मार्गों होमगंज सदर बाजार, तहसील रोड, दिबियापुर मार्ग, सुभाष चौराहा, इटावा रोड, जेसीज चौराहा, गल्ला मंडी होता हुआ वापस इसी मार्ग से होमगंज सदर बाजार पहुंचा। जहां पर व्यापारी नेता सुधीर पुरवार, राजेश बाजपेई आदि ने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी विभाग को छापामारी कर व्यापारियों का शोषण नहीं करने देगा।

इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों के खिलाफ सेल्स टैक्स अधिकारी की तहरीर पर दर्ज कराए गए मामले को तत्काल निरस्त करे। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल सहालग के कारण अभी अनिश्चित कालीन बाजार बंदी के निर्णय को वापस लिया जा रहा है। दस दिन तक यदि उनकी मांग को पूरा न किया गया तो व्यापार मंडल एकजुट होकर आंदोलन करेगा। वाहन जुलूस में व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता, राजेश बाजपेई, सुधीर पुरवार, विजय कांत पुरवार, आनंद पोरवाल, अािख्लेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विनीत गुप्ता, अमर विश्नोई, सतीश वर्मा, संजीव वर्मा, दीपक विश्नोई, सिल्लू विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें