सपा व्यापार सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वाणिज्य कर समिति चेयरमैन हुलास राय सिंघल ने व्यापारियों से मुलाकात की। उन्होंने वाणिज्य कर अधिकारियों को कहा कि वह व्यापारियों का बेवजह उत्पीड़न बंद करें। कहा कि शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आठ मई को लखनऊ के इंदिरा मेमोरियल हाल में व्यापारियों के सम्मेलन में जिले के व्यापारियों को आमंत्रित करने आए सपा व्यापार सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वाणिज्य कर समिति चेयरमैन हुलासराय सिंघल ने कहा कि सपा सरकार ने सदैव से व्यापारियों के हितों को देखते हुए निर्णय लिए हैं और भविष्य में भी व्यापारियों का हित सर्वोपरि रखा जाएगा।
कहा कि व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सम्मेलन में हजारों व्यापारियों को शामिल करने का प्रयास होगा।
बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार व्यापारियों की सरकार है। नेताजी ने सदैव व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी हैं और उन्हें न्याय देने व दिलाने का काम किया है।
इस मौके पर महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता गुप्ता, अनूप गुप्ता, ब्रजेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, दिनेश वर्मा, रिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।