ब्रह्मलीन बाबा परमहंस महाराज की 16 वें महावार्षिकोत्सव में भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को विशाल भंडारा होगा। हम रामजी के, रामजी हमारे हैं...जैसे कई भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए।
शनिवार को देर रात वृंदावन धाम से पधारे भरत शरण महाराज ने श्री राम कथा विस्तार से सुनाई। सती अनुसुइया, शिष्य सतीक्षण की कथा विस्तारपूर्वक सुनाई।
कहा कि यदि हमारे मन में भगवान के प्रति श्रद्धा है तो भगवान अवश्य दर्शन देंगे। कथा समापन पर मुख्य अतिथि सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत बालयोगी बाबा रामप्रियदास ने बाबा परमहंस की आदमकद मूर्ति एवं धर्मग्रंथों की आरती उतारी।
रविवार को दिन में वृंदावन धाम के छोटे ठाकुर महाराज ने श्रीमद भागवत कथा सुर्नाई। प्रमुख रुप से बाबा परमहंस गुरु सेवा दल के उमाकांत सर्राफ, श्यामबाबू पोरवाल, राकेश भारतीय, देवेंद्र सर्राफ, संजीव पोरवाल, जीके घोष. आदित्य श्रीवास्तव, कन्हैया पोरवाल, विकास गुप्ता, शेखर गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
आयोजकों के अनुसार सोमवार को विशाल भंडारे के साथ धर्मानुष्ठान का समापन हो जाएगा। मंगलवार को विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।