फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टीयरिंग फेल होने से गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर

Mon, 11 May 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4- गड्ढे में पलटा पड़ा ट्रैक्टर पास में बैठा चालक गोविंद। संवाद - फोटो : जेतवन परिसर में सभा के दौरान मौजूद अनुयायी।
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की अचानक स्टीयरिंग फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर पहले पेड़ से टकराया, इसके बाद हाईवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी गोविंद रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर इटावा के महेवा जा रहा था। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर पहले पेड़ से टकराया। इसके बाद गड्ढे में जाकर पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
चालक गोविंद को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। चालक को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें