औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा बग्गा में सोमवार रात एक युवक ने अपने घर के कमरे की छत में लगे कुंडे के सहारे चादर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पूर्वा बग्गा निवासी राजीव कुमार उर्फ छोटे (25) पुत्र महेश चंद गांव में ही ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की रात को उन्होंने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे तो उसने छत में लगे कुंडे से चादर का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो होश उड़ गए। उसकी शादी खिरिया अछल्दा निवासी वंदना के साथ हुई थी। राजीव के परिवार में पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटे आयन हैसहायल थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।