फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर पोल से टकराया, दरवाजे पर खड़े ग्रामीण की दबकर मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने शनिवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क किनारे लगा विद्युत पोल उखड़कर एक ग्रामीण पर जा गिरा, इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है।

शनिवार शाम को कटरा चौराहे की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ रहा था। इसी दौरान चालक के नियंत्रण खो दिया इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल उखड़ गया और सीधे पास में ही अपने दरवाजे पर खड़े प्रेमशंकर उर्फ बंटू (40) के ऊपर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, ट्रैक्टर पर सवार बेलझाली निवासी सत्यभान भी पोल की चपेट में आने से घायल हो गया, उसे सैफई भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें