अछल्दा। थाना में कस्बा इंचार्ज के पद पर तैनात उपनिरीक्षक हेमलता को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनकी विभागीय लापरवाही के चलते की गई है।
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक हेमलता ने एक महत्वपूर्ण विवेचना को सही ढंग से पूरा नहीं किया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन नहीं किया। क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्र ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है।
हेमलता के स्थान पर अब उपनिरीक्षक ब्रज किशोर को कस्बा इंचार्ज का दायित्व सौंपा गया है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने उपनिरीक्षक हेमलता को पुलिस लाइन रवाना किया गया है। (संवाद)