संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षा के अतिरिक्त गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए। इस मौके पर फैंसी ड्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, कंप्यूटर क्विज, जनरल नालेज प्रतियोगिताओं में अव्वल आए बच्चे पुरस्कृत हुए।
विद्यालय के प्रबंधक शिवपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य आरडी यादव ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए। प्रबंधक शिवपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के अतिरिक्त क्रियाकलापों से बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति से जोड़े रखने का प्रयास किया जाता है।
प्रधानाचार्य आरडी यादव ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं सोमवार से विधिवत प्रारंभ हो जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अव्वल आए रोहिनी यादव, अंशिका परिहार, अंजली यादव, अनुराग कुशवाहा, अनिल कुमार, दिव्या आदि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बीपी यादव, मंजू यादव, राजेश सिंह कुशवाह, प्रवीन कुमार, आलोक दुबे, रंजना राजपूत, दिव्या, प्रज्ञा मिश्रा, अनूप कुमार, दीपमाला, अंजू गुप्ता, ज्योति दीक्षित आदि मौजूद रहे।