फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शौचालय में भरा सामान, खुले में शौच जा रहे लोग

Mon, 01 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 31 एयूआरपी 19 शौचालय में रखा सामान। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। ग्राम पंचायत जमौली में मंगलपुर माइनर के समीप पांच लाख से सामुदायिक शौचालय बनाया गया था। अब लोगों ने इसे स्टोर रूम बना दिया। वहां सामान भरा जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय में कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। वह इसमें गैस, चूल्हा, ईंधन व पन्नी आदि रखे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को शौच के लिए खेतों की तरफ जाना पड़ता है। प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की एक बार भी बात नहीं सुनी। शौचालय की स्थिति भी बहुत खराब है।
ग्रामीण मलखान कुशवाहा, गोविंद, अनूप सिंह, विपिन सिंह व कैलाश ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में सामान भरा होने से शौचालय बंद है। इसे सामान रखने में उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव सुभाष पाल ने बताया कि यहां की सचिव कल्पना शुक्ला का निलंबन हो गया था। उनके स्थान पर दो दिन पहले चार्ज लिया है। वह निरीक्षण कर शौचालय से सामान बाहर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें