फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय टूटे व अधूरे, गांव ओडीएफ घोषित

विज्ञापन
29एयूआरपी01,02 - बेहलोलपुर गांव में टूटे पड़े शौचालय। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने को शौचालय बनाए गए। सहार ब्लॉक बेहलोलपुर गांव में सभी को शौचालय नहीं मिले हैं। कई शौचालय जर्जर अवस्था में हैं तो कई अधूरे हैं। तब भी जिला ओडीएफ (ओपन डेफेकेशन फ्री) घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

बेहलोलपुर के ग्रामीण बसंत लाल, रेखा देवी, सूरज मुखी, श्री कांत आदि ने बताया कि अधिकतर शौचालय गिरने की कगार पर हैं। वहीं, कई शौचालय अभी भी अधूरे पड़े हैं। कई शौचालय के गेट टूट गए हैं। फिर भी ग्राम पंचायत को ओडीएफ कर दिया गया है। इस संबंध में पंचायत सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि मेरे कार्यकाल में एक शौचालय शासन की तरफ से आया था जिसको बनवाया दिया गया है। टूटे व अधूरे पड़े शौचालय की जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों का दर्द
कृष्ण कांत ने बताया कि शौचालय आज भी अधूरे पड़े हैं। आरोप लगाया कि शौचालय का पैसा निकल चुका है। रेखा देवी ने बताया कि मेरा पूरा परिवार आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर है। हमारा शौचालय तो बनवाया गया, लेकिन गड्ढा नहीं बनवाया। रामचमेली ने बताया कि बेस लिस्ट में नाम होने के बावजूद हमें शौचालय का लाभ नहीं मिला। बसंत लाल ने बताया कि मानक के अनुसार शौचालय नहीं बनवाए गए। कई गिरने की कगार पर हैं। कई में तो दरवाजे भी नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें