फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिखेगी आकाश में खगोलीय घटना

Sun, 08 May 2016 11:02 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
खुले आसमान तले परीक्षा देते सेना भर्ती के अभ्यर्थी।
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब ने आकाश में सोमवार होने वाली खगोलीय घटना का सजीव चित्रण दिखाने के लिए रविवार देर रात तैयारियां पूरी कर लीं। इसके लिए जिले भर में दस केंद्र बनाए गए। वहीं बच्चों व ग्रामीणों को भी इस अद्भुत दृश्य का अवलोकन कराने के लिए भगौतीपुर गांव स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल में भी सेटअप लगाया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक कौशल किशोर पांडेय ने बताया कि सोमवार को सायं 4:42 पर आकाश में होने वाले इस अद्भुत घटना को देखने के लिए सौर फिल्टर्स चश्मों की उपलब्धता कराई गई है। इस चश्मे के माध्यम से बच्चे व बड़े सभी आकाशीय में होेने वाले बुध पारगमन को देख सकेंगे। बताया कि इस खगोलीय घटना को दिखाने के लिए जिले में बनाए गए दस केंद्रों पर लोगों की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए व्यापक चश्माें का इंतजाम किया गया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बड़ा या छोटा व्यक्ति इस आकाशीय घटना को नंगी आंखों से सीधे न देखे।

दीपपुर जड़कड़ू में भी आयोजन
बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक मनीष यादव ने गांव दीपपुर जड़कड़ू में सोमवार को बुध परागमन की खगोलीय घटना ग्रामीणों के दिखाने के लिए विशेष आयोजन किया है। मनीष यादव ने बताया कि लोगों को प्राकृतिक घटना के मूल तथ्यों को बताकर अंध विश्वास दूर करने के लिए यह प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अन्य खगोलीय घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें