फोटो -17- नालियों की सफाई कराते एसआई आशीष पांडेय। संवाद
औरैया। शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया गया है। पालिका प्रशासन ने इस बार बारिश से पहले ही नाले-नालियों की सफाई शुरू कर दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि हर बारिश के बाद शहर की सड़कों एवं गलियों में जलभराव हो जाता है। इस प्रमुख कारण नालों की सफाई न होना था। इस बार पहले से ही उन्होंने प्लान बनाते हुए सफाई कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले शहर के बड़े नालों की सफाई कराई गई ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इसके बाद अब प्रमुख सड़कों, गलियों और मोहल्लों में स्थित नालियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला नरायनपुर और महावीरगंज क्षेत्र में विशेष नाला सफाई अभियान चलाया गया जहां कर्मचारियों ने गंदगी हटाई। बताया कि एसआई आशीष पांडेय प्रतिदिन सुबह एवं शाम की पाली में नालियों की सफाई कराते हैं जिससे अब जलभराव की समस्या से नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। बताया कि अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।