फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात अंजाम देने के आरोपी तिर्वा पु

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिला कन्नौज की तिर्वा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा। आरोपियों ने दिबियापुर के रामकृष्ण नगर में हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उनके पास से चोरी गया एक सोने का पैंडल एवं रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग 10 बजे रामकृष्ण नगर में चोरों ने जिला जजी के कर्मी आर्यन के घर में घुसकर लाखों के जेवरात एवं नगदी पार की थी। उपनिरीक्षक मुहम्मद शाकिर के अनुसार तिर्वा पुलिस ने बुधवार को तीन चोरों विजय उर्फ आसू पुत्र रामतीरथ महतेपुरवा तिर्वा कन्नौज, धीरू उर्फ बराती पुत्र सुलखान निवासी शेखाना कन्नौज, बब्लू उर्फ सल्लू पुत्र रामप्रकाश निवासी शेखाना कन्नौज को पकड़ लिया। सूचना पर वह एवं एसआई मूलेंद्र भी तिर्वा थाने पहुंचे। आरोपियों ने दिबियापुर में हुई चोरी की घटना करना स्वीकार किया। उनके पास से दिबियापुर से चोरी गया एक सोने का पैंडल एवं 500 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पीड़ित के घर से चोरी की गई रजाई ओढ़कर गुजारी रात
थाना दिबियापुर पुलिस के अनुसार चोरों ने बताया कि विजय की औरैया जिले के सहार में रिश्तेदारी है। वहां तक वह लोग बाइक से पहुंचे थे। इसके बाद वह लोग बुधवार की शाम को ही ऑटो से दिबियापुर पहुंच गए थे। यहां पर वह शिकार की तलाश में घूम रहे थे। इसी बीच रामकृष्ण नगर के सूने घर में घुस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह लोग उसी घर से एक रजाई भी ले गए थे। उसी रजाई को ओढ़कर वह सड़क किनारे एक स्थान पर लेटे रहे। तड़के ही वह लोग अपने घर को लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें