रामलीला मैदान में अलका गोयल और लखवीर सिंह लक्खा ने भजन सुनाकर श्रोताओं
को झूमने पर मजबूर कर दिया। सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने कहा कि
भगवान के बिना दुनिया चल नहीं सकती। इसलिए जीवन में भक्ति सर्वोपरि है।
अलका
गोयल ने ‘सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों
में’ सुनाया। इसके बाद ‘दे दे थोड़ा प्यार तेरा क्या घट जाएगा, सांवरे
सलोने मेरा काम बन जाएगा’, भजन सुनाया। लखवीर सिंह ‘लक्खा’ ने यह भजन
‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, द्वारे चलिए मईया के द्वारे चलिए’
सुनाया।
जिस पर पंडाल में तालियों से गूंज उठा। उनके पुत्र जगदीप सिंह ने
भी भजन सुनाए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने राधा कृष्ण की फूलों की
होली, भगवान भोलेनाथ का नृत्य और हनुमान की झांकी प्रस्तुत की।