फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 19 Sep 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में खेलकूद सप्ताह के समापन पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने बच्चों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


 
14 से 18 सितंबर तक गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में चले खेलकूद सप्ताह में कक्षा नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेलकूद सप्ताह के दौरान लंबी कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़ें, मेडिसन बाल थ्रो, क्रिकेट मैच, फुटबाल मैच आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खेलकूद सप्ताह में बालकों का क्रिकेट एवं फुटबाल के साथ बालिकाओं का खो खो मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। खेलकूद सप्ताह के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने 25 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य सारस्वत ने कहा कि  खेलकूद सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य संगठन की भावना जाग्रत करके शारीरिक क्षमता का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें