फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सब्जी मंडी में गिरी टिनशेड, खराब पड़े वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के कस्बा बाबरपुर में बहुत पुराना साप्ताहिक बाजार लगता है। पिछले दिनों तीन जून को आई आंधी में सब्जी मंडी में दुकानों पर पड़ी टिनशेड उड़कर सड़क पर आ गिरी थी। 10 दिन बाद भी नगर पंचायत ने इसे नहीं हटावाया।
विज्ञापन

टिनशेड के अभाव में तेज धूप के बीच सब्जी दुकानदारों को बैठने में बहुत परेशानी हो रही है। वहीं सब्जी मंडी में पेयजल की भी गंभीर समस्या है। यहां लगे दो वाटर कूलरों में एक पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। लोगों का कहना है कई बार नगर पंचायत प्रशासन को शिकायती की जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक वाटर कूलर दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इससे लोगों को पेयजल की भी समस्या झेलनी पड़ रही है।
इस संबंध में एसडीएम अजीतमल/ अधिशासी अधिकारी रामऔतार ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। शीघ्र ही मौके का निरीक्षण करवाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें