फोटो-27-प्लेटफार्म पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री।संवाद
दिबियापुर। सर्दी के बढ़ते असर और कोहरे से रेलवे संचालन प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर देर से पहुंचीं। वहीं महानंदा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
रविवार को फफूंद स्टेशन पर अप और डाउन आगरा लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस, अलीगढ़ सुपरफास्ट मेमू व इटावा जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा चार घंटे, फफूंद से कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू पैसेंजर सवा दो घंटे व टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर दो घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे व कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट थी।
वहीं, इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस आधा घंटे, इटावा मेमू पैसेंजर आधा घंटे, कानपुर सेंट्रल से इटावा जाने वाली पैसेंजर सवा दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे व दिल्ली की ओर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे।