फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
फोटो 21एयूआरपी01-वाहनों के साथ पकड़े गए तीन वाहन चोर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया) गपचरियापुर नहर पुल के पास से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की। गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया गिरोह का सरगना फिरोजाबाद जिले के खिरिया निवासी नंदा पूर्व प्रधान भी है।
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गपचरियापुर नहर पुल के पास कुछ युवक चोरी की बाइकों को बेचने आए हैं। इस इस पर पुलिस ने नहर पुल के पास पीपल के पेड़ के नीचे चोरी की बाइकें बेचने के फिराक में खड़े लोगों की घेराबंदी की।
मौके पर पप्पू उर्फ हरदीप पुत्र धनीराम व प्रेमचंद पुत्र रामनाथ निवासी कुरसेना इटावा, नंदा पुत्र मुश्ताक निवासी खिरिया फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। वहीं, मोवीन पुत्र मुमताज निवासी कुरसेना भाग गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

सीओ बिधूना ने बताया कि नंदा और मोवीन हिस्ट्रीशीटर है। नंदा गिरोह का सरगना है और पूर्व प्रधान भी है। नंदा के खिलाफ कई जिलों के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त प्रेमचंद्र एक ही नंबर पर दो बाइकों को चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें