फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर जताया आक्रोश

विज्ञापन
फोटो संख्या 13 महिला को जेवर देते सिपाही विनीत - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
औरैया रविवार की सुबह सुभाष चौराहे पर एकत्रित हुए युवाओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। वहीं, जेसीज चौराहे के पास युवाओं चीनी उत्पादों को आग के हवाले कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले युवा सुभाष चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला लेकर नारे लगाते हुए पहुंचे। सुभाष चौराहे पर एकत्रित हुए इन युवाओं ने 20 मिनट तक जमकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की और फिर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
इस दौरान युवाओं ने कहाकि सरकार को चीन को सबक सिखाना होगा। इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित शुक्ला, अक्षत गुप्ता, प्रियांशू ठाकुर, अभय सिंह चौहान, राघव सक्सेना, राघव मिश्रा, तरुन मिश्रा, हर्षू पंडित, अनिरुद्ध पाठक, कन्हैया यादव अदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जेसीज चौराहे के समीप युवाओं ने चीनी उत्पादों को जलाकर विरोध प्रकट किया। युवाओं ने कहा कि अब वह चीन निर्मित सामान नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें