फफूंद। थाना क्षेत्र के रतवा गांव के तीन किशोर घर से स्कूल निकले लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लापता किशोर 15 वर्षीय आशीष कुमार, 14 वर्षीय विशाल कुमार और 15 वर्षीय अजय कुमार रतवा गांव के निवासी हैं। वह ककोर स्थित एक विद्यालय में हाई स्कूल के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व तीनों किशोर स्कूल जाने की कहकर घर से साइकिल लेकर गए थे। वहां से वह लापता हो गए। बताया कि उन्हें दिल्ली में देखे जाने की सूचना मिली है।
परिजन और थाना पुलिस दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश में जुटी हैं। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संभावित स्थानों पर पुलिस टीमों को तलाश के लिए भेजा गया है। (संवाद)