फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हैंगिंग से मौत की पुष्टि

Sun, 19 Oct 2025 10:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलकपुर गांव में शनिवार रात एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजन बंद दरवाजे को तोड़ चुके थे। छानबीन के बाद शव को फंदे से उतार लिया गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर रहकर नौकरी करता है जबकि मां रिश्तेदारी में गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव तिलकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रहते हैं। शनिवार को पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रात 10 बजे घर पहुंची। बेटी प्रगति (18) को आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की पर झांक कर देखा तो उसका शव कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बेटी को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। तभी सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कमरे में छानबीन व साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से उतार लिया। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुबह युवती का मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मां चली गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें