फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर से स्कूल के लिए निकले तीन छात्र लापता, छात्रों की तलाश में लगी पुलिस की दो टीमें

Tue, 19 Nov 2024 12:44 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

औरैया के एरवाकटरा क्षेत्र के गांव रमपुरा से स्कूल के लिए घर से निकले तीन छात्र लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन जानकारी न होने पर पुलिस को सूचना दी। छात्रों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी बिधूना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के एरवाकटरा क्षेत्र के गांव रमपुरा से स्कूल के लिए घर से निकले तीन छात्र लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन जानकारी न होने पर पुलिस को सूचना दी। छात्रों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। हालांकि छात्रों के परिजनों ने किसी पर आशंका नहीं जताई है।

विज्ञापन

 

गांव रमपुरा निवासी रनधीर कठेरिया का पुत्र आयुष (10) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच और आशिक (12) पुत्र अखिलेश कठेरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात, अंशु (14) पुत्र अजय पाल एसजेएस विद्यालय कुकरकाट में कक्षा छह का छात्र है। बताया कि तीनों छात्र सोमवार सुबह नौ बजे से अपने-अपने घरों से स्कूल के लिए निकले थे। स्कूलों से छुट्टी के बाद छात्र जब घर नहीं पहुंचे। तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जानकारी न मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

 

स्कूल में शिक्षकों ने बताया कि छात्र स्कूल आए ही नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय रामपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि आयुष पिछले तीन-चार दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य केके भारती ने बताया कि छात्र आशिक सोमवार को विद्यालय नहीं आया। विद्यालय की एक छात्रा ने बताया कि आशिक सुबह स्कूल के बाहर देखा गया था जो विद्यालय के पीछे से कहीं चला गया था। 

थाना प्रभारी निरीक्षक जीतमल ने बताया कि छात्रों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। छात्रों के परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। जल्द ही छात्रों की तलाश कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें